पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से निकाला पार्श्वनाथ का रजत रथ

धूमधाम से निकाला पार्श्वनाथ का रजत रथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के दिगंबर जैन समाज ने रविवार को भगवान पार्श्वनाथ का रजत रथ की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। इसमें कस्बे में 5 से 10 फरवरी तक कस्बे में पंच कल्याण महोत्सव होना है। इसकी तैयारियों के लिए रथयात्रा निकाली गई है। इसमें फरवरी में होने वाले पंचकल्याण महायज्ञ में शामिल होने वाले पात्रों यानि सर्वधर्म इंद्र, महायज्ञ नायक, धनकुबेर, इंद्र, उपेंद्र, पार्श्वकुमार, महासंयोजक, संयोजक आदि पात्रों का चयन किया किया गया। आचार्य भैयाजी प्रदीपजी एवं पंडित कोमल प्रसाद जैन के सानिध्य में यह रथयात्रा िनकाली गई। इसमें कस्बे सहित बारां, कोटा, जयपुर, ग्वालियर, कोलारस, बदरवास, शिवपुरी से बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने भाग लिया। जैन समाज कस्बाथाना के अध्यक्ष बवलेश जैन, मंत्री यतन जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन ने बाहर से आए अतिथियों का अिभवादन किया। इस रथयात्रा का मुख्य आकर्षण बारां जैन समाज से आया हुआ महिला जयघोष था। महिला जयघोष की धुन ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। बारां जैन समाज से आए महिला जयघोष को बारां जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष यशभानू जैन लेकर आए थे। जिन्हें इस कार्यक्रम का महासंयोजक बनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल समाज ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रख कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संचालन विपिन जैन ने किया।