पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलियों और मोहल्लों की सड़कें बदहाल

गलियों और मोहल्लों की सड़कें बदहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें कई कॉलोनियों में बारिश के दौरान सड़कों की स्थिति बुरी हो चुकी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हो जाने से बाइक सवार तो परेशान हैं ही पैदल निकलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद की ओर से इनकी सुध तक नहीं ली जा रही है। सबसे बुरी हालत बस स्टैंड के एप्रोच की है।

नगर पालिका कॉलोनी सिविल लाइन की सड़क पर भी गड्‌ढों के कारण वाहन चालक आए दिन गिरते रहते हैं। कई जगह पर ब्रिक्स से बनी रोड भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। आए दिन खराब सड़कों के कारण वाहनों में टूट-फूट होती रहती है। पिछले दिनों नगर परिषद में जाकर शहर की उत्तम कॉलोनी की गली नंबर 3 में रहने वाले लोगों ने समस्या से अवगत कराया।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कॉलोनी की सभी गलियों में नगर परिषद की ओर से सड़क बनाई गई, लेकिन सबसे पुरानी गली नंबर3 में सड़क नहीं बनाई गई। रोड कच्चा होने के कारण बारिश के दिनों में गली तलाई के रूप में बन जाती है। तेज बारिश में गली की सड़क नाले के रूप में दिखाई पड़ती है। शहर में जरा सी बारिश होने पर भी यहां पानी भर जाता है। उत्तम कॉलोनी के निवासी देवेंद्र तिवारी, सुरेश गोयल, ताराचंद जैन, महेंद्र पाराशर, सत्यनारायण नागर, राजेंद्र कुमार, रीना शर्मा, जगदीश सुमन, नंदसिंह, सत्यनारायण शर्मा आदि ने बताया कि इस गली के बाशिंदों की ओर से कई बार नगर परिषद में ज्ञापन देकर गुहार की जा चुकी है कि यहां पर पक्की सड़क का निर्माण कर दिया जाए। अभी तक यहां पर सड़क का निर्माण नहीं किया गया है।

रहताहै जहरीले जानवरों का खतरा

कॉलोनीके लोगों ने बताया कि गली मोहल्लों में गंदगी का आलम रहता है। नालियों का मलवा गंदा पानी सड़कांे पर फैल रहा है। इससे स्कूली बच्चों को निकलने में भय बना रहता है। पानी जमा रहने के कारण मच्छरों की भरमार हो रही है। जहरीले जानवर घरों में घुस जाते हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है।

बैठककर जाम लगाने का निर्णय

उत्तमकॉलोनी की बैठक रविवार को कॉलोनी में हुई। मनोज गोयल ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने निर्णय लिया है कि अगर सात दिन में इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ओवर ब्रिज पर जाम लगाया जाएगा।

यहांपर भी एक जैसी समस्या

शहरकी नगर पालिका कॉलोनी स्थित सिविल लाइन क्षेत्र, बस स्टैंड एप्रोच, चरीघाट रोड,