फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की
बारां. भारतीयकिसान संघ कार्यकर्ताओं का वन विहार कार्यक्रम अंता तहसील में कोटडी हनुमान मंदिर पर हुआ। इस अवसर पर सभा का भी आयोजन किया। सभा में किसानों ने अतिवृष्टि प्रकृति प्रकोप के कारण नष्ट हुई खरीफ फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाया जाएं। प्रांत प्रचार प्रमुख सत्यनारायण सिंह ने केंद्र राज्य सरकार पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनेताओं, विधायकों एवं सांसदों तथा कर्मचारियों के वेतन भत्ते लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। जबकि हाड़ौती के किसानों की लगातार तीन फसलें प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट होने के बावजूद आर्थिक सहायता पैकेज की घोषणा नहीं की गई। िलाध्यक्ष शंकरलाल नागर, जिला संयोजक घनश्याम मीणा ने केंद्र राज्य सरकार को आगह किया कि गेहूं धान पर बोनस पर प्रतिबंध समाप्त किया जाए।