7 कर्मचारी मिले गायब
7 कर्मचारी मिले गायब
बारां| एडीएमबंशीलाल मीणा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर उनमें पदस्थापित अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कार्यालय में 2, तहसील कार्यालय में 1, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में 1, नरेगा कार्यालय में 1, जिला कोषाधिकारी कार्यालय में 1 एवं जिला रसद कार्यालय में 1 सहित कुल 7 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रमकी होगी समीक्षा
बारां| सरकारआपके द्वार कार्यक्रम की समीक्षा के लिए जिला परिषद सभागार में गुरुवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर की अध्यक्षता में संगोष्ठी होगी। डीईओ (माध्यमिक) जीवनशंकर शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी में माध्यमिक शिक्षा के अधीन समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं प्रारंभिक शिक्षा के अधीन समस्त बीईईओ, नोडल प्रधानाध्यापकों को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों के खिलाफ कलेक्टर के आदेश पर कार्रवाई होगी।
हमलेके आरोपी गिरफ्तार
छबड़ा| बापचापुलिस ने प्राणघातक हमले के आरोपियों को गिरफ्तार िकया है। एचएसओ गणपतसिंह ने बताया की 29 मई को लखनलाल पुत्र जगन्नाथ, भरोसा पुत्र जगन्नाथ सहरिया, रामस्वरूप एवं बल्ला मीणा ने गोडिया मेहर निवासी बबलू सहरिया पुत्र चेताराम सहरिया एवं उसकी मां के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट से वे गंभीर घायल हो गए थे। इन्हें कोटा भर्ती कराया गया था। इस मामले में आरोपी रामस्वरूप को गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस ने 15 सितंबर की रात को गोडिया मेहर गांव से लखन लाल एवं भरोसा सहरिया को गिरफ्तार किया है। इन्हें मंगलवार को न्यायलय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
वेतननहीं मिलने से रोष
मांगरोल| शिक्षकोंको अगस्त का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इससे शिक्षकों में रोष है। वेतन समय पर नहीं मिलने से शिक्षकों की कटोतियां प्रभावित होती है। कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष िशवराज पारेता, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर मीणा, अध्यक्ष रामदयाल मीणा, मंत्री भवानीशंकर नागर बडगोत्या, पूर्व अध्यक्ष जोधराज सुमन आदि ने शीघ्र बजट आवंटित कर वेतन भुगतान करवाने की मांग की है।
आठमहीने से नहीं मिली पेंशन
बारां| ढोटीगांव निवासी दो जनो