पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे पर लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

हाइवे पर लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने 40 हजार रुपए की नकदी की बरामद, 24 घंटे में किया वारदात का राजफाश

भास्करन्यूज| बारां

नेशनलहाइवे 90 पर सोमवार को हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार कर 40 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने 24 घंटे में ही वारदात का खुलासा कर दिया। एसपी परिस ने बताया कि सोमवार को ट्रक मालिक रूपचंद साहू से मारपीट कर अज्ञात जने दो लाख 29 हजार रुपए छीनकर ले गए। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने प्रकरण के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया।

एसपी ने बताया कि छबड़ा के शिव कॉलोनी निवासी रूपचंद साहू, ड्राइवर रामरतन के साथ ट्रक से छबड़ा जा रहा था। वारदात को अंजाम देने के लिए ड्राइवर रामतन मीणा ने योजनाबद्ध तरीके से बारां-अटरू के बीच नेशनल हाइवे 90 पर ट्रक खराब होने का बहाना कर ट्रक रोक दिया और अन्य बदमाशों को ट्रक खराब होने के स्थान पर बुलाया। इस दौरान बाइक से आए बदमाशों ट्रक मालिक रूपराम से मारपीट की और दो लाख 29 हजार रुपए ले गए। पुलिस ने अनुसंधान के बाद वारदात में शामिल बिंदाराना निवासी ट्रक ड्राइवर रामरतन (22) पुत्र प्रभुलाल मीणा, छीपाबड़ौद निवासी राजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश मालव एवं रावां निवासी ब्रह्मानंद पुत्र रामसिंह मीणा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी रामरतन से लूट के 40 हजार रुपए बरामद किए हैं। मामले में तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल डीएसपी जयसिंह चारण, डीएसपी खींवसिंह भाटी सीआई कालूराम, उमेश मेनारिया, एएसआई मानसिंह शाहबुद्दीन, अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, फरीउद्दीन के प्रयासों से वारदात का 24 घंटे में खुलासा किया गया है।

बारां. नेशनल हाइवे 90 पर सोमवार को हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्त में आरोपी।