पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहरीले कीड़े के काटने से छात्र की मौत

जहरीले कीड़े के काटने से छात्र की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहरीले कीड़े के काटने से छात्र की मौत

अटरू| थानाक्षेत्र के दीवाली गांव निवासी एक छात्र की स्कूल में जहरीले कीड़े के काटने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार दीवाली निवासी गोविंद (10) पुत्र श्याम मुरारी सुमन गांव के माध्यमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। गोविंद सोमवार को स्कूल गया था। शाम करीब चार बजे स्कूल की छुट्टी होने पर परिसर मेें ही जहरीले कीड़े ने सुमन को काट लिया। सुमन को अचेत होने पर एंबुलेंस से बारां लेकर गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद गोविंद को मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह अटरू अस्पताल लाकर शव का पोस्टमार्टम किया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छात्र के माता-पिता विकलांग हैं। उसकी माता मूक बधिर है। दोनों की समरानिया छात्रावास में चौकीदारी करते है। मृतक छात्र 12 वर्षीय बहिन के साथ गांव में दादा-दादी के पास रह रहा था। इकलौते पुत्र की मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।