पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारेड़ा राजीव गांधी केंद्र पर दिनभर लगा रहा ताला

नारेड़ा राजीव गांधी केंद्र पर दिनभर लगा रहा ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्तीग्राम पंचायत नारेडा़ के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ताला लगा रहने के कारण यहां दूर दूराज से पहुंचने वालों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के जरूरी काम अटके होने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

केंद्र पर मंगलवार को दिनभर ताला लगा रहा। कर्मचारी के आने के इतंजार में बैठे रमेश सुमन, संजय, पंकज, जमनालाल ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे है। इसके पहले भी वे दो दिन यहां चुके है, लेकिन कोई नहीं मिलने से उनका कार्य नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर नारेडा़ गांव में हल्का पटवारी केंद्र पर पहुंचने के बजाए एक निजी मकान की देहलीज पर तीन आदमियों के बीच सरकार की योजना अनुसार क्षेत्र की जमा बंदी पठन कर इंतकाल से संबंधित खानापूर्ती कर रही थी।

ऐसे में केंद्र पटवारी की सेवाओं से भी वंचित था। यहां पटवारी से संबंधित काम के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी पटवारी िठकाने पर नहीं पहुंचने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग पटवारी के मकान पर तो कभी राजीव गांधी सेवा केंद्र पर चक्कर काटने को मजबूर है। ग्रामसेवक सत्यनारायण चौहान ने बताया कि वे मंगलवार को ऑफिसयल कार्य में बारां में व्यस्त रहने के कारण केंद्र पर नहीं पहुंच सके। एलडीसी कोटा ट्रैनिगं में है। पंचायत में कोई चतुर्थश्रेणी कर्मचारी नहीं है। इसलिए केंद्र पर ताला लगा हुआ था। केंद्र रोज खुलता है। हल्का पटवारी आशा मेहरा ने बताया कि केंद्र पर कोई नहीं जाता। इसलिए एक निजी मकान पर उपस्थित हों जमाबंधी में इंतकाल से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

फतेहपुर. नारेड़ा के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर मंगलवार को दिनभर ताला लटका रहा।

फतेहपुर. नारेड़ा के राजीव गांधी सेवा केंद्र की बजाय एक निजी मकान पर जमाबंदी का पठन करती पटवारी।