- Hindi News
- नवरात्र महोत्सव की तैयारियां, डांडिया रास का अभ्यास शुरू
नवरात्र महोत्सव की तैयारियां, डांडिया रास का अभ्यास शुरू
नौदिनों तक आराधना, पूजा और यज्ञ आदि के कार्यक्रमों से शहर सहित जिले में वातावरण देवी मय हो जाएगा। इन दिनों में देवी के साधक,उपासक मंत्र साधना, तंत्र साधना, व्रत, उपवास और देवी की स्तुति में समय गुजारेंगे। देवी के उपासक नवरात्र के दौरान विविध तरीके से देवी की कृपा पाने के लिए जतन करते हैं। कोई इन दिनों में कड़ी साधना करता है तो कोई पूरे नौ दिनों तक मौन व्रत रखता है। मां भवानी की अनुकंपा के लिए भजन-भक्ति के दौर चलेंगे।
देवीमंदिरों में भी होंगे अनुष्ठान
शहरसहित जिले के देवी मंदिरों में विशेष देवी अनुष्ठान होंगे। रामगढ़ की माताजी के मंदिर में विशेष पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालु कनक दंडवत करते हुए देवी मंदिरों में पहुंचेगे। इसके अलावा शेरगढ़ की माताजी के दरबार में भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचेंगे। शहर के देवी मंदिरों में विशेष सजावट और झांकियों के आयोजन किए जाएंगे।