पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में रात के समय झूले, चकरी बने आकर्षण

मेले में रात के समय झूले, चकरी बने आकर्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसुनवाई में लोगों ने निजी समस्याएं रखी

बारां| ग्रामपंचायत संबलपुर में मंगलवार को प्रशासन की ओर से राजीवगांधी केंद्र पर जनसुनवाई शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं के साथ-साथ निजी समस्याओं के समाधान को लेकर शिविर प्रभारी को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। कल्यााणपुरा-रारोती के ग्रामीणों ने शीघ्र ही पुलिया निर्माण की प्रार्थना पत्र के साथ मांग की। कीचड़ की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत क्षेत्र के गांव में सीसी रोड़ नाली निर्माण संबंधित पेयजल बिजली की समस्या से मुक्ति दिलाने कि मांग की। शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार सत्यनारायण पारीक, कानूनगो राजेद्रं शर्मा रामबिलास ने लोगों की समस्या सुनी। शिविर में दिनभर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि गायब रहे। शिविर में सरपंच मंजू मेघवाल वार्ड पंच ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 4 को छोडकर मौके पर निस्तारण किया गया।

सीसवाली. कस्बे में चल रहा तेजाजी मेला इन दिनों यौवन पर चल रहा है। मेले में रात के समय झूले, चकरी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोग झूले, चकरी का आनंद ले रहे हैं। शाम को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे रहे है।