- Hindi News
- विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
बारां|पॉपुलरफ्रंट अॅाफ इंडिया की ओर से कलेक्ट्री में कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि भाजपा के स्वामी सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने नफरत भरे और सांप्रदायिक तनाव और देश की एकता अखंडता को ठेस पहुंचाने वाले विवादित बयान दिए हैं। इसके विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रेस वक्ता गुलशेर अहमद ने बताया कि अंजुमन चौराहे से बाइक रैली निकाली गई। रैली मुख्य बाजारों से होते हुए कलेक्ट्री पहुंची। यहां विरोध प्रदर्शन किया। जिला सेकेट्री अख्तार हुसैन ने कहा कि ऐसे बयाना से हिंदू-मुस्लिम एकता को ठेस पंहुचती है। ऐसे नफरत फैलाने वाले बयानों की निंदा कर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
शर्मसारयात्रा निकाली
बारां|तिसायागांव में मंगलवार को माध्यमिक स्कूल से रैली निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली में जिला संदर्भ व्यक्ति प्रभारी पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर विकास शर्मा, दिलीप यादव, प्रमोद मीणा, सरपंच विजेंद्र बैरवा, ग्रामसेवक कमलेश चौधरी, प्रधानाध्यापक पूरणमल मीणा, समाजसेवक नरेंद्र मीणा ने खुले में शौच मुख्त करने का संदेश दिया। लोगों को गंदगी से होने वाली बिमारियों के बारे में जानकारी देते हुए घरों में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया।
पुण्यतिथिपर श्रद्धांजलि अर्पित की
बारां|कांग्रेसके पूर्व वरिष्ठ नेता भगवानलाल वैष्णव की प्रथम पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके योगदान को याद किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, सोनू मीणा, विजय मीणा, धनकुमार मीणा, राजेंद्र गहलोत, भगवान आदि मौजूद थे।