माता-पिता की सेवा ईश्वर भक्ति के समान
हरनावदाशाहजी में तेजाजी के खेल देखने उमड़े ग्रामीण
हरनावदाशाहजी| कस्बेके निकटवर्ती अर्जुनपुरा गांव में चल रहे वीर तेजाजी के खेल का सोमवार काे समापन हुआ। समारोह पर िवशेष कार्यक्रम हुआ। इस दौरान निकटवर्ती गांवों के महिला पुरुष भी खेल देखने आए। वीर तेजाजी के त्याग बलदात की गाथाओं का चित्रण नाटक का मंचन करके किया। इस दौरान नृत्य कलाकारों ने संगीत के माध्यम से श्रोताओं का भाव-िवभोर कर दिया। तेजाजी समापन समारोह के रूप में देर रात तक चला।
तेजाजीमेले में भजनों की प्रस्तुितयां दी
सीसवाली.तेजाजीमेला चलने से कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। यह मेला 8 दिनी लगाया गया है। मंगलवार को मेले का पांचवां दिन था। मेला शुक्रवार तक चलेगा। सोमवार रात को तेजाजी मेला रंगमंच पर कीर्तन प्रतियोगिता हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों से आए ग्रामीण श्रद्धालु कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। ढोल-मंजीरे ताल के साथ गाए। भजनों पर कलाकारों को दर्शकों की वाह-वाही मिली। प्रोग्राम देर रात तक चला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। मेला मंच पर कार्यक्रम के दौरान अतिथि बनाए और मेला समिति अध्यक्ष हरिराम कहार, पुरुषोत्तम सुमन, उमाशंकर सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया। दूसरे मंच पर तेजाजी खेल का मंचन किया गया। सोमवार रात कस्बे में बिजली गुल रहने के बावजूद भी मेला दर्शनार्थियों के उत्साह में कमी नहीं रही।
> सीसवाली. वीर तेजाजी का खेल दिखाते कलाकार।
> हरनावदाशाहजी. वीर तेजाजी का खेल दिखाते कलाकार।
> बारां. भागवत कथा के दौरान सजाई शिव-पार्वती की झांकी।