पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने मौन रखकर प्रार्थना की

बच्चों ने मौन रखकर प्रार्थना की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों ने मौन रखकर प्रार्थना की

बारां|न्यूनाकोड़ा कॉलोनी स्थित ब्रिलियंट पब्लिक सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने जम्मू-कश्मीर मेंं बाढ़ के कारण हुई त्रासदी एवं लाखों की संख्या में लोगों के हताहात होने तथा दिवगंत की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। स्कूल निदेशक विनोद विजय ने बताया कि कश्मीर के मुख्यमंत्री के बयान के अनुसार लगभग 5 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हंै। इससे लगभग 2.50 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। प्रधान मंत्री ने 1100 करोड़ रुपए की राहत एवं पुर्नवास के लिए कश्मीर को देने की घोषणा की है। तीनों सेनाओं के जवानों की ओर से जम्मू-कश्मीर के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने एवं राहत सामग्री, मेडीकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दिन-रात प्रयासरत हंै।

कांग्रेसकी जीत पर हर्ष जताया

बारां|विधानसभाचुनाव में राज्य की कांग्रेस ने चार में से तीन सीट पर जीत दर्ज करने पर एनएसयूआई ने हर्ष जताया है। इस मौके पर शहर के प्रताप चौक पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मिठाई बांट कर हर्ष जताया। इस दौरान छात्र सोनू मीणा, विजय मीणा, राजेंद्र गहलोत, शशिकांत, भगवान चौधरी, ललित यादव, हिमांशु गालव, पवन नागर, आशिष सांखला, सलमान मंसूरी आदि मौजूद थे।

तैराकीप्रतियोगिता में रहे अव्वल

बारां|जिलेके परानियां स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय स्कूली तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य रामेश्वर मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में छात्र जन्मेजय राय ने प्रथम एवं विक्रम बैरवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में मृणाल डाली, राजभक्त एवं राकेश ओढ़ उप विजेता रहे हैं। इसके अलावा क्रिकेट की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाडिय़ों का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों स्कूल स्टाफ ने स्वागत किया है।

न्यूज़ इनबॉक्स