पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधी रोटी खाओ बच्चों को पढ़ाओ

आधी रोटी खाओ बच्चों को पढ़ाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्लिमएजूकेशन अवार्ड केलफेयर सोसायटी की आरे से जिला स्तरीय मुस्लिम छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रविवार को जमानत खाना में हुआ। इसमें अंता सहित बारां, मांगरोल, छबड़ा, छीपाबड़ौद आदि स्थानों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं केा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष जनाब हारून खान ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तालीम जरुरी है। मुस्लिम समाज के पिछडऩे का कारण अशिक्षा है। इसलिए हमें किसी भी हालत में करनी भी मुश्किल में अपने बच्चों को तालीम दिलाना है।

उन्होंने आधी रोटी खाओ बच्चों को पढ़ाओ नारे के अहमियत बताते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा दिलाने में भरसक प्रचार करें। हमें अपने बचचों को पढ़ाना होगा। तभी वह डॉक्टर, इंजीनियर प्रो. जैसे पदों पर पहुंच जाएंगे।

खान ने जिला स्तरीय सम्मान समारोह के आयोजन की सहराना करते हुए कहा कि अंता में महासंघ के सहयोग से काउंसलिंग सेंटर खोला जाएगा। जहां छात्र-छात्राओं एवं शिक्षित बेरोजगारों युवाओं का ऑन लाइन आवेदन पत्र की जानकारी, कार्यक्रम अन्य परामर्श निशुल्क दिए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे बीकानेर से आए आईएस इस्हाक अहमद मुगल ने कहा कि आज हमारी कौम के पिछडऩे के हम स्वयं जिम्मेदार है। शिक्षा से दूर रहकर, शिक्षा की कमी के कारण आज हम अर्श से फर्श पर गए हैं। उन्होंने लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की तालीम पर भी ज्यादा देने की बात कही। सम्मान समारोह के संयोजक जाहिद खान उप संयोजक नासिर हुसैन ने अतिथियों का स्वागत किया। हाफिज ने तिलावते कुरआन से हुई।

हिंदीसप्ताह के समापन पर हिंदी भाषा का महत्व बताया

बारां.गर्ल्सपीजी कॉलेज में हिंदी सप्ताह का आयोजन 10 से 16 सितंबर तक किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इसमें श्रुति लेखन, हस्तलेखन, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी तथा विचार गोष्ठी, भाषण, काव्य पाठ का आयोजन किया। हिंदी दिवस सप्ताह के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाचार्य सुनील कुमार हावा ने की। विशिष्ट अतिथि इरशाद अहमद, अशोक भाल, अनिल द्विवेदी ने हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता, उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता गुप्ता ने मुक्त देश की भाषा तेजस्विनी कविता सुनाई। संचालन छात्रा मोनू सुमन ने किया। छात्रासं