चिकित्सक की डयूटी लगाने की मांग की
भारतीयकिसान संघ राजस्थान चित्तौड़ प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह को पत्र भेजकर सीमली अस्पताल में चिकित्सक की डयूटी लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में पंच बद्रीलाल गौतम, विजेंद्र भाटी ने बताया कि सीमली गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत हुए लगभग एक वर्ष से अधिक समय हो गया है। अभी तक सीमली अस्पताल में चिकित्सक नहीं लगाया गया है। इससे गांव में चिकित्सक के अभाव में बीमारियों का इलाज कराने के लिए बारां जाना पड़ता है।