लुटेरी हो गई हर सरकार, जनता चीख रही है
बारां. डोलमेला रंगमंच पर सोमवार रात को अखिल भारतीय मुशायरा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें देश भक्ति का जज्बा, शहीदों की शहादत को सलाम के साथ श्रृंगार में श्रोता देर रात तक डटे रहे। शायर शहजादा कलीम ने जो मंदिर और मस्जिद पर सियासतदारी करते है, यह सच है अपनी ही नस्लो से वो गद्दारी करते है..., पेश किया। हाशिम फिरोजाबादी ने मंच से बोलना शुरू किया, तो श्रोता तालियां नही रोक सके। हासिम ने जिन के हाथो से तिरंगा ना संभाला जाएं..., हमारा रिश्ता जोडि़ए अब्दुल कलाम से ..., तरक्की पर है भ्रष्टाचार, लूटेरी हो गई हर सरकार के जनता चीख रही है..., प्रस्तुत किया, तो एक बार फिर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। कलीम कानपुरी ने मोहब्बत के रिहात तो डालकर देखो, किसी के पांव का कांटा निकाल कर देखो..., पेश किया। संचालन कर रहे फकीर अदीब ने भी शेर, शायरी से श्रोताओ को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में तरन्नुम कानपुरी, रियाज तारिक, शमीम कौसर, नईम अख्तर दानिश,अनवर अमान, अज्म शाकिरी, इलियास नाज ने भी रंगमंच पर शेर शायरी से खूब तालिया बटोरी। कार्यक्रम से पहले रंगमंच पर मुख्य अतिथि आबिद, विशिष्ट अतिथि अफजल, शक्कू थे। अध्यक्षता कांग्रेस पदाधिकारी वहीद ने की। अतिथियो का उपसभापति अब्दुल गनी, मेलाध्यक्ष श्री राहुल शर्मा जमील ने स्वागत किया।
बारां. सोमवार रात को मुशायरा में मौज्ूद शायर।