पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में उतरा किसान संघ

नए भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में उतरा किसान संघ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान संघ नए भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में उतर आया है। किसान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि नए कानून के अनुसार आबादी सीमा से पांच किमी की दूरी पर स्थित कृषि भूमि का ही पांच से नौ गुना मुआवजा किसानों को देना प्रस्तावित है, जबकि जमीनी तौर पर ऐसी भूमि है ही नहीं।

राज्य सरकार की ओर से लाए जाने वाले नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम में किसानों को डीएलसी रेट से नौ गुना मुआवजा देने की घोषणा ‘न नो मन तेल होगा राधा नाचेगी’ जैसा है।

जिले में तो इस सीमा मेंं एक भी खेत नहीं आता। यहां किसान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि किसानों के खेत उनके घर से पांच किलोमीटर दूर तो मिल जाएंगे, लेकिन वे जमीन किसी किसी गांव की पांच किमी की सीमा में जरूर आते हैं। राज्य सरकार की प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण कानून में किए गए प्रावधान किसान विरोधी हंैै। इसको किसानों पर थोपा गया तो जिलों समेत राज्यभर में किसान आंदोलन खड़ा होने की संभावना है। प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में जिले की छीपाबड़ौद तहसील बारां जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन फेक्स कर इसको रोकने की मांग की है। भारतीय किसान संघ की प्रदेश कार्यसमिति ने बैठक कर प्रदेश के किसान संघ पदाधिकारियों ने इससे किसानों को होने वाले नुकसान के बारे में भी चर्चा कर इसका विरोध करने को कहा है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रचार प्रमुख हेमराज यदुवंशी ने नए बिल की चर्चा में बताया कि राजस्थान सरकार ने बाजार मूल्य से पांच से नौ गुना मुआवजा देने का सब्जबाग दिखाकर चतुराई से राष्ट्रपति से हस्ताक्षर करवाने के लिए कूटनीतिक तरीका अपनाया है।

प्रदेशसे मिले विरोध के निर्देश

भारतीयकिसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष मणीलाल लबाना महामंत्री बद्री नारायण चौधरी ने जिला ईकाईयों को नए भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को इसके विरोध में ज्ञापन भेजे जाएं। राज्य को आंदोलन की आग से बचाने के लिए नए भूमि अधिग्रहण कानून को वापिस लेने की मांग करता है। बारां में भी सभी तहसील ईकाईयों को विरोध करने के लिए जिलाध्यक्ष शंकरलाल नागर ने निर्देश दिए हैंं। चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष कैलाश गंदोलिया ने भी प्रांत के 12 जिलों में विरोध के निर्देशों के साथ प्रदेश नेतृत्व को आंदोलन में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।