पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समापन में बिखरी रंगारंग छटा

समापन में बिखरी रंगारंग छटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद|जिला मुख्यालयपर 11 सितंबर से चल रही 59 वीं राज्य स्तरीय 19 वर्षीय छात्र हॉकी प्रतियोगिता का समापन अतिथियों द्वारा ध्वजावतरण के साथ हुआ। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरी। स्कूली बालिकाओं के मनभावन कार्यक्रमों ने समारोह में मौजूद अतिथियों का मन मोह लिया। बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान सामूहिक नृत्य ‘ज्योतिकलश छलके’प्रस्तुत किया तो कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की करतल ध्वनि ने उनका अभिनंदन किया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमराज मीणा, विशिष्ठ अतिथि जिला महामंत्री भाजपा ब्रह्मानंद शर्मा, संगठन महामंत्री भाजपा रामशंकर वैष्णव एवं प्रमुख उद्यमी विष्णु कुमार साबु एवं अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रप्रकाश विजय ने की। आयोजन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी जीवनशंकर शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी तारारानी शर्मा, संयोजक एवं संयुक्त संचालन सचिव प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा किरणसिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी अभिषेक राघव, प्रधानाध्यापक प्रहलाद राठौर नरेश राठौर ने अतिथियों अभिनंदन किया।

इनकारहा विशेष सहयोग: प्रमोदशर्मा एवं अभिषेक राघव ने बताया कि निजी स्कूल के संचालकों ने भामाशाह के रूप में समाज सेवी सतीश अरोड़ा ने समापन समारोह में भोजन एवं नाश्ते के योगदान के लिए 20हजार रुपए, प्रमुख उद्यमी विष्णु कुमार साबु की ओर से विजेता उपविजेता को शील्ड एवं पुरस्कार, आयोजक स्कूल के व्याख्याता प्रदीपकुमार शर्मा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11हजार रुपए, संचालक कमला उच्च माध्यमिक स्कूल अटरू के नरेंद्र चौहान ने पांच हजार रुपए, नागरिक बैंक के उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने बैंक की ओर से शारीरिक शिक्षकों को कैप, संचालक वंदना उच्च माध्यमिक स्कूल बारां के पदमकुमार जैन ने सभी शारीरिक शिक्षकों को पुरस्कार संचालक भारतमाता स्पोटर्स एकेडमी के डॉ. मजीद मलिक कमांडों की ओर से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रत्येक खिलाडी एवं दल प्रभारियों को स्पोटर्स टी-शर्ट, व्यवस्थापक, सेंट्रल एकेडमी के जगदीश सोनी की ओर से बस एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

प्रतिस्पर्धामें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: मीडियाप्रकोष्ठप्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ खिलाडी़ की ट्रॉफी सार्दुल स्पोटर्स बीकानेर के संजू कुलाडिया को तथ