पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 करोड़ से होगा करीब 500 किमी सड़कों का पैचवर्क

5 करोड़ से होगा करीब 500 किमी सड़कों का पैचवर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहरसमेत जिलेभर में बारिश के दौरान सड़कों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। पीडब्ल्यूडी ने प्रारंभिक तौर पर करीब पांच सौ किलोमीटर लंबाई में पैचवर्क का आकलन किया है। मरम्मत कराने के लिए मुख्यालय से पांच करोड़ रुपए खर्च करने की स्वीकृति भी मिल गई है। इन सड़कों की मरम्मत का कार्य दीपावली से पहले पूरा करने का दावा किया जा रहा है।

जिले में इस साल मानसून देरी से आया है। इसके बाद बारिश हुई, तो सड़कों और पुलियाओं में नुकसान झेलना पड़ा है। कस्बाई ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें कई जगह उखड़ गई हैं। वहीं पुलिया और सड़क उखड़कर बह गई है। ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से सड़कों में बने गड्ढों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। बारिश के चलते मरम्मत कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारियों ने जिलेभर में सड़कों को बारिश से हुए नुकसान का सर्वे करवाया। इसमें सामने आया कि प्रारंभिक तौर पर करीब 500 किमी सड़कों में नुकसान पहुंचा है। इसके दुरुस्त करने के लिए मुख्यालय से करीब पांच करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी गई है। विभागीय अधिकारी जल्द से जल्द मरम्मत कार्य को पूरा कराना चाह रहे हैं।

पैचवर्कके िलए विभाग तैयार

पीडब्ल्यूडीअधिकारियों के अनुसार इस बार मानसून की बारिश देर से आई है। वहीं सितंबर के तीसरे सप्ताह में भी बारिश का सिलसिला जारी है। इसके चलते सड़कों के पेचवर्क का कार्य अटका हुआ है। कार्य कराने के लिए विभाग तैयार है, लेकिन बार-बार रही बारिश से परेशानी हो रही है। सड़क मार्ग गीले होने के कारण मरम्मत नहीं हो सकती है। इस दौरान पेचवर्क किया गया, तो वह उखड़ जाएगा।

एक-दोदिन में शुरू हो सकती है मरम्मत :विभागीय अधिकारियोंका कहना है सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से पहले सड़क मरम्मत के कार्य करने की कोशिश की जा रही है। करीब तीन दिन पहले हुई बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला था। वहीं सड़क में बने गड्ढे गीले बने हुए हैं। इनके सूखने का इंतजार किया जा रहा है। एक-दो दिन में सड़कों के सूखने पर मरम्मत कार्य शुरू किया जा सकता है।

^जिले में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की तैयारी की जा रही है। एक-दो दिन में बारिश नहीं हुई, तो मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दीपावली से पहले सड़कों की मरम्म