पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइनों में लीकेज से बह जाता है 15 फीसदी पीने का पानी

लाइनों में लीकेज से बह जाता है 15 फीसदी पीने का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभाग के पास लीकेज ठीक करने की कोई योजना नहीं

शहरमें जलदाय विभाग की पाइप लाइन के लीकेज समस्या बने हुए हैं। इन लीकेज की वजह से रोज करीब 15 फीसदी पीने का पानी व्यर्थ बह जाता है। सीसी रोड के नीचे दबी पाइप लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इनको ठीक करने के लिए विभाग के पास अभी तक कोई कार्ययोजना नहीं है।

सीसी रोड के नीचे टूटी लाइनों को ठीक करने में उन्हें तकनीकी समस्या रही है। पहली समस्या यह है कि इसके लिए सीसी रोड की खुदाई करनी पड़ती है। इसके लिए अहमदाबाद से डायमंड कटर मंगवाना पड़ता है। दूसरी समस्या रोड कटिंग के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेना पड़ती है। लीकेज पाइप लाइनों से पीने का पानी बह जाता है। इसके कारण नलों में दूषित पानी आने की समस्या रहती है। आए दिन इस तरह की शिकायत रहती है। शहर के शाहाबाद रोड पर सुबह पानी की सप्लाई होती है। बंक क्षेत्र बंक के नीचे क्षेत्र में सीसी रोड डिवाइडर की साइड में पानी बहता रहता है। इसी तरह की समस्या कोटा रोड पर स्थित पशु चिकित्सालय के पास है। यहां पर भी पिछले एक साल से लीकेज है, लेकिन इसे ठीक नहीं कर पा रहे हैं।

बारां. शहर में चारमूर्ति चौराहे के पास जलदाय विभाग की लाइनों के लीकेज से पानी बहता रहता है।

बारां. पशु अस्पताल के सामने लाइन लीकेज से बहता पानी