पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग में अगले महीने 16 दिन ही काम

शिक्षा विभाग में अगले महीने 16 दिन ही काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग ने अक्टूबर का शिविरा पंचांग जारी कर दिया है। अक्टूबर में केवल 16 दिन कार्य दिवस होंगे। इसके अलावा 13 अवकाश दो उत्सव रहेंगे। पंचाग के अनुसार स्कूलों के संचालन को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ओंकार सिंह ने सभी डीडी और डीईओ माध्यमिक प्रारंभिक को निर्देश जारी किए हैं।

स्कूलों में 17 से 26 अक्टूबर तक मध्यावधि अवकाश रहेंगे। इसके अलावा दो अक्टूबर को गांधी जयंती, शास्त्री जयंती (उत्सव) एवं दुर्गाष्टमी का अवकाश, तीन को विजयदशमी का अवकाश और छह अक्टूबर को (चांद दिखने के अनुसार) ईदुलजुहा का अवकाश रहेगा। 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस उत्सव होगा। निर्देश के मुताबिक सात आठ अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से स्टूडेंट्स की सृजनात्मक जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। 11 अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जिला स्तर पर शिक्षकों को व्यावसायिक कौशल उन्नयन प्रतियोगिता होगी। वहीं 13 से 18 अक्टूबर तक तृतीय समूह राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता (14 वर्ष आयु वर्ग) एवं कस्तूरबा गांधी संभाग स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा 13 14 अक्टूबर को तहसील स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता एवं 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 28 29 अक्टूबर को उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए जिला स्तरीय जीवन कौशल विकास बाल मेले लगेंगे। वहीं 29 अक्टूबर से तीन नवंबर तक तृतीय समूह राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग) और 30 अक्टूबर से एक नवंबर को सभी स्कूलों में द्वितीय परख का आयोजन होगा।

स्कूलोंके समय में कोई बदलाव नहीं

पंचांगमें स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अक्टूबर में भी एक पारी के स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक रहेगा। वहीं दो पारी के स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। हालंाकि हमेशा अक्टूबर से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाता है, लेकिन इस बार सितंबर से ही शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया था।