आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई
आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई
बारां|आबकारी विभागकी ओर से गुरुवार को छबड़ा शाहाबाद क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ी गई दो हजार लीटर वॉश नष्ट की है। जिला आबकारी अधिकारी तपेशचंद के नेतृत्व मेें ग्राम गाड़ीघटा, खुशियारा, कस्बाथाना सहरोल तलहटी में दबिश दी गई। ग्राम गाड़ीघटा से रामसिंह पुत्र प्रभुलाल अहेड़ी के कब्जे से पांच बोतल, खुशियारा से हरदीप पुत्र गोपीलाल बंजारा के कब्जे से छह बोतल, रमेश पुत्र गुलाब बंजारा के कब्जे से पांच बोतल एवं रामेश्वर पुत्र मांगीलाल बंजारा के कब्जे से पांच बोतल, मोग्या की टापरी सहरोल तलहटी से मुकेश पुत्र प्रेमचंद मोग्या के कब्जे से 13 बोतल हथकढ़ शराब बरामद होने पर इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। रामेश्वर मौके से फरार हो गया। खुशियारा, कस्बाथाना सहरोल तलहटी में मिट्टी में दबाकर छुपाए गए जरीकेनों मटकों में भरी करीब दो हजार लीटर वॉश मौके पर नष्ट की गई। चारों अभियुक्तों को एसीजेएम न्यायालय शाहबाद में पेश किया गया। कार्रवाई में सीआई कैलाश प्रजापति, शाहाबाद प्रहराधिकारी मदनलाल, हरस्वरूप सिंह, हंसराज, मदनलाल, बाबूलाल, पृथ्वीराज आदि शामिल रहे।