- Hindi News
- अग्रवाल वैष्णव पंचायत का सांस्कृतिक सप्ताह कल से
अग्रवाल वैष्णव पंचायत का सांस्कृतिक सप्ताह कल से
बारां. अग्रसेनमहाराज के जन्म महोत्सव पर वैष्णव अग्रवाल पंचायत की ओर से सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की घोषणा की है। पंचायत अशोक गर्ग सर्राफ ने बताया कि अग्रवाल समाज के पितृ पुरुष अग्रसेन महाराज की जन्मोत्सव को इस वर्ष भी उत्साह उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। समितियों के आधार पर व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा गया है। अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम में 20 से 23 सितंबर तक खेलकूद प्रतियोगिताएं अग्रवाल महिला जागृति संगठन के तत्वाधान में होगी। इसमें बाइकरेस अग्रसेन यूनिटी ग्रुप की ओर से धानमंडी प्रांगण में कराई जाएगी। 24 सितंबर बुधवार को कनफेयर, तंबोला पारितोषिक वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संस्था धर्मादा धर्मशाला में होगा। 25 सितंबर को प्रभातफैरी के बाद सुबह हवन पूजन, गायत्री मंदिर सब्जीमंडी से जन जागरण रैली तथा दोपहर दो बजे श्री सत्यनारायण भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी।