पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यालय रिकॉर्डों का संधारण कराया जाए

कार्यालय रिकॉर्डों का संधारण कराया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. सरकार आपके द्वार के कार्यक्रम को लेकर जिला परिषद के सभागार में कलेक्टर ललितकुमार गुप्ता के निर्देश पर जिला शिक्षा अिधकारी(माध्यमिक) जीवनशंकर शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा के संस्था प्रधान ब्लॉक शिक्षा अिधकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला परिषद सीईओ रामप्रसाद मीणा ने सरकार के निर्देश के अनुसार प्रधान गहनता एवं व्यापक रूप से कर्तव्यों एवं निर्देशों की पालना करने के लिए कहा है। डीईओ शर्मा ने स्कूल की भौतिक शैक्षणिक कार्यालय संबंधित रिकार्ड संधारण के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की सुविधाओं एवं स्कूल परिसर को साफ-सुथरा बनाने के लिए पाबंद किया है। डीईओ ने सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए कि तीन दिन में अपनी सभी व्यवस्थाएं सुधार कर सूचित करें। किसी भी तरह की कमी पाई गई तो 17 सीसी के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अिधकारी प्राथमिक दिनेश भार्गव एवं सर्व शिक्षा अिभयान के अतिरिक्त जिला समन्वय जगदीश गुप्ता ने पोषाहार, रीडिंग कैंपेन एसीसी को नियमानुसार चलाने पर प्रकाश डाला। शैक्षणिक प्रकोष्ठ अिधकारी प्रमोद शर्मा ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की पूर्व तैयारी की जानकारी दी।