पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन सुनवाई कार्यक्रम में सुनी समस्याएं

जन सुनवाई कार्यक्रम में सुनी समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| राजीवगांधी सेवा केंद्र लिसाड़िया में जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लोगों ने ज्ञापन सौंपा। पूर्व सरपंच मोतीलाल मीणा ने बताया कि गांव में बािरश से रास्ते खराब हो गए हैं। इनके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मीणा ने बताया कि लिसाड़िया में 2002-03 में सड़क बनी थी। पंचायत से जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण शीघ्र निर्माण करने की मांग की गई। गांव में अनुसूचित जाति और जनजाति का छात्रावास प्राइमरी भवन निर्माण, उपस्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाए।

प्रशिक्षणमें अधिकार, कर्तव्य की जानकारी दी: बारां. दोदिवसीय गैर आवासीय एसएमसी प्रशिक्षण शिविर उच्च माध्यमिक स्कूल नोडल केंद्र डाबडिया में हुआ। प्रशिक्षण ट्रेनर दिनेश नारायण शर्मा एवं परमानंद शर्मा ने सदस्यों को एसएमसी के गठन एवं अन्य गतिविधियांें की जानकारी दी।