पीड़ितों के लिए किया धन संग्रह
भाजपाकिसान मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को जम्मू कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा से ग्रसित लोगों की सहातार्थ कृषि उपजमण्डी राजकीय चिकित्सालय तक आमजन एवं व्यापारियों से धन संग्रहण किया। भाजपा जिला प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन नागर, जिला महामंत्री सत्येन्द्र सिंह केदाहेड़ी देहात मंडलध्यक्ष महावीर मालव के नेतृत्व में झोली फैलाकर कृषि उपज मंडी परिसर में व्यापारियों, किसानो, हम्मालों, मुनिमों तथा फल व्यापारियों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए यहयोग की अपील की।
इसके बाद सभी लोगों ने खुले दिल से धन संग्रहण में सहयोग किया। इस मौके पर नन्दलाल सुमन, अशोक बत्रा, विमल बंसल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर, कैलाश मीणा, प्रहलाद गुर्जर, सत्यनारायण नागर, किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अशोक गौड़, जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल नागर, सुनील नागर, राकेश नामा, धनराज चौरसिया, पप्पू नेता, बुद्धीप्रकाश आदि मौजूद थे।
कवाई.भाजपाके पूर्व मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में भाजपाईयों ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्रित की। भाजपा नगर अध्यक्ष जेपी मित्तल ने बताया कि जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए नगर से 25 हजार रुपए से अधिक का लक्ष्य रखा था। इस पर कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर पहुंचकर धन राशि एकत्र की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिरोहिया, भूपेश मंगल, लक्ष्मीनारायण धाकड़, सिद्धार्थ सेन, श्रीनाथ गालव, श्यामबिहारी मेहता, नेमीचंद मीणा मौजूद थे।
शाहाबाद.जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपाईयों ने गुरुवार को कस्बे में घूम कर सहायता रािश एकत्र की। आनंद गोयल ने बताया कि कस्बे के बाजार घरों पर लोगों से सहायता राशि ली गई। इस दौरान प्रेमनारायण वर्मा, राजेंद्र प्रताप तौमर, आशिफ मंसूरी, अरविंद बंसल आदि मौजूद रहे।
बारां.जम्मू कश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों के घर जाकर राशि एकत्रित करते भाजपा कार्यकर्ता।