पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना सुरक्षा के दम तोड़ रहे पौधे

बिना सुरक्षा के दम तोड़ रहे पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना सुरक्षा के दम तोड़ रहे पौधे

मांगरोल| बारां-इटावास्टेट हाइवे नंबर एक पर निर्माण विभाग की ओर से लाखों रुपए खर्च कर लगाए गए है पौधे देखरेख के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। इन पौधों की सुरक्षा नहीं होने से पौधे टूट कर नष्ट हो गए हैं। कई पौधे विचरण करने वाले मवेशियों की भेंट चढ़ गए हैंे। निर्माण विभाग की ओर से इन पौधों की सुरक्षा के लिए आसपास लगवाई गई सीमेंट की पटि्टयां टूट-फूट कर नीचे गिर गई हैं, तो कई पटिटयों को लोग घरेलू कार्यों के लिए उखाड़ कर ले गए हैं। स्टेट हाइवे पर ठेकेदार की ओर से लगाए गए पौधों पर निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कभी ध्यान नहीं दिया। ही इनकी सुरक्षा के लिए ठेकेदार को पाबंद किया गया। जबकि इस स्टेट हाइवे पर होकर कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक निकलते हैं। यहीं नहीं मंत्री तक यहां होकर गुजरते हैं, लेकिन इन पौधों पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया गया। निर्माण विभाग की ओर से शेष बचे पौधों की सुरक्षा का जिम्मा लेकर समय-समय पर देखरेख नहीं की गई तो मांगरोल को हरा-भरा बनाने का सपना अधूरा रह सकता है।

ग्रामसभा की स्वच्छता बैठक हुई

बारां| ग्रामपंचायत जयनगर में हुई ग्रामसभा मंे स्वच्छता की बैठक हुई। ग्रामसेवक धनराज मालव ने बताया कि राजीव गांधी सेवा केंद्र ग्राम पंचायत जयनगर में ग्रामसभा हुई। इसमें जिला समन्वयक कुलदीप सिंह ने शौचालय निर्माण की उपयोगिता खुले में शौच से हो रही बीमारियों के बारे में जानकारी दी। रिवॉल्विंग फंड की राशि शौचालय निर्माण पूर्ण करने पर सात दिन मंे ग्राम पंचायत की ओर से देने के निर्देश दिए गए। धीमी प्रगति के लिए ग्रामसेवक, स्वच्छता प्रेरक, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी परिवारांे के यहां शौचालय निर्माण की प्रगति बढाकर योजना की प्रोत्साहन राशि समय पर लाभार्थी को मिलनी चाहिए। ग्रामसभा में मनीष शर्मा, सरपंच संजय मेहरा, जिला सन्दर्भ व्यक्ति प्रमोद मीणा, दिलीप यादव, विकास शर्मा, ओपी बैरवा आदि मौजूद थे।

प्रधानाध्यापकोंकी बैठक आज और कल

अटरू| अटरुब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक शुक्रवार शनिवार को होगी। बीईईओ रामचरण मेहरा ने बताया कि ब्लॉक के सभी राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापकों की बैठक शुक्रवार शनिवार को सुबह 11 बजे ब्लॉक सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में होगी। 19 को मििडल स्कूल के प्रधा