- Hindi News
- ‘बेटी बचेंगी तो बचेगा देश’ का छात्राओं को दिलाया संकल्प
‘बेटी बचेंगी तो बचेगा देश’ का छात्राओं को दिलाया संकल्प
बारां|‘बेटी बचाओदेश बचाओ’, ‘कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध है’। इसे रोकेंगे एेसा होने देंगे। धूम्रपान करेंगे एवं ही करने देंगे। लाल दंत मंजन (तंबाकू युक्त) से सदा दूर रहेंगे। बारां जिले को धूम्रपान मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे।
इन सभी की शपथ युवा विकास केंद्र इकाई की छात्राओं को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी में हुए जनजागरूकता कैंप में दिलाई गई। जिला आईईसी समन्वयक देवेशकुमार गांधी ने बताया कि डोल मेले में गर्ल्स कॉलेज की वाईडीसी की 30 छात्राओं एवं स्टाफ को स्वास्थ्य विभाग के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आईईसी के तहत विभाग की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष ऐश्वर्या गौड़, उपाध्यक्ष मनीषा नागर, छात्र प्रमुख रौनक पोरवाल, ऋतु शर्मा, अरुणा पंवार का जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक दीपक जैन, सूचना सहायक मोहम्मद हसीब, डॉ.हेमराज सेन ने अभिनंदन किया।
छात्राओंने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
कॉलेजव्याख्याता डॉ.सुष्मिता नायर एवं डॉ.सुनीला जैन ने छात्राओं एवं वाइडीसी के बारे में जानकारी दी। आईईसी समन्वयक गांधी ने सभी को शिक्षा सूचना संचार, प्रचार-प्रसार एवं मीडिया के प्रकार, समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के महत्व एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक जैन ने पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के बारे में जानकारी देकर इसके वैधानिक प्रावधानों एवं राज्य सरकार की ओर से दो अक्टूबर से चलाए जाने वाले बधाई संदेश अभियान के बारे में जानकारी दी। सूचना सहायक मोहम्मद हसीब ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, स्क्रब टायफस के बारे में बताया और इनकी रोकथाम की गुणवत्ता एवं प्रचार-प्रसार के बारे में बताया।
छात्राओंने आयुर्वेद के बारे में किए सवाल
छात्राओंने जिला आयुर्वेद अिधकारी यादव एवं डॉ. धर्मेंद शर्मा ने छात्राओं को संतुलित आहार, पोषण, आयुर्वेद, नुस्खे, काढ़े और दैनिक जीवन की महत्वपूर्ण क्रिया कलापों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद का महत्व बताते हुए छात्राओं के प्रश्नों के जवाब भी दिए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, अंतराल वििधयां, नेत्रदान, आयोडिन नमक, सुरक्षित मातृत्व, धूम्रपान अिधनियम कोटपा सहित बेटी बचाओ अिभयान का सा