पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों से ढूंढ़कर भर्ती किए जा रहे कुपोषित बच्चे

गांवों से ढूंढ़कर भर्ती किए जा रहे कुपोषित बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके शाहाबाद क्षेत्र में इस महीने तीन कुपोषित बच्चों की मौत के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हरकत में गया है। कुपोषित बच्चों को गांवों से ढूंढ़ -ढूंढ़ कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में भर्ती किया जा रहा है। जिला अस्पताल में बेड कम पड़ने पर नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर भवन में किराए के पलंग मंगाकर भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। स्थिति यह है कि रविवार को जिलेभर के कुपोषण उपचार केंद्रों में 229 बच्चे भर्ती थे। जिले में छह सितंबर को कुपोषित बच्चों की मृत्यु का मामला सामने आया था। इसके बाद से तीन बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। चिकित्सा विभाग के आला अधिकारी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दे चुके हैं। जिला अस्पताल एमटीसी प्रभारी डॉ. बीएस कुशवाह ने बताया कि रविवार को 82 बच्चे भर्ती हैं। 15 बच्चों को छुट्टी दी गई है। रविवार को चिकित्सा के निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. बीआर मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कुपोषित बच्चों को भर्ती करने के लिए नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर भवन में व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद शाम को टेंट हाउस से किराए के पलंग मंगाकर बच्चों की व्यवस्था की गई। शाहाबाद, किशनगंज, केलवाड़ा और छीपाबड़ौद, मांगरोल की एमटीसी में भी क्षमता से अधिक बच्चे भर्ती हैं।

बेडऔर भर्ती बच्चों की स्थिति

जिलाअस्पताल में 20 बेड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10-10 बेड की एमटीसी खोलने के निर्देश हैं। रविवार को बारां एमटीसी में 82 कुपोषित बच्चे, शाहाबाद में 41, किशनगंज में 37, केलवाड़ा में 30, छीपाबड़ौद में 12, मांगरोल में 10, अंता में 6, छबड़ा अटरू में 4-4 और सीसवाली एमटीसी में 3 कुपोषित बच्चे भर्ती थे। इसके अलावा जुलाई में क्रमोन्नत हरनावदाशाहजी, कवाई और मिर्जापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था के अभाव में एमटीसी शुरू नहीं हो सकी है।

खूनकी कमी से चार रेफर

किशनगंज.सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र की एमटीसी में भर्ती 41 बच्चों में से चार में खून की कमी होने पर उन्हें बारां रैफर किया गया है। प्रभारी डॉ. सतीश अग्रवाल ने बताया कि खून की कमी होने से ब्रह्मपुरा निवासी हेमंत सहरिया, मायथा निवासी ममता सहरिया, चोली सहरिया, आकोदिया निवासी आशा को बारां रैफर किया। अन्य बच्चों को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत परूथी जांच कर उपचार दे रहे हैं। ब्लॉक सीएमएचओ