पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारां| प्रदेशकाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पपायलट सोमवार को बारां जिले के दौरे पर रहे हंै। वे शाह

बारां| प्रदेशकाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पपायलट सोमवार को बारां जिले के दौरे पर रहे हंै। वे शाहाबाद क्षेत्र मंे कुपोषण से मृत बच्चों कुपोषण के शिकार बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे।...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| प्रदेशकाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पपायलट सोमवार को बारां जिले के दौरे पर रहे हंै। वे शाहाबाद क्षेत्र मंे कुपोषण से मृत बच्चों कुपोषण के शिकार बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। पायलट सुबह 8 बजे पलायथा पहुंचेंगे। वहां से वाया देवरी सुबह 10 बजे शाहाबाद क्षेत्र के पठारी गांव में पहुंचेंगे। पठारी से रवाना होकर सुबह 11.00 बजे चोराखाडी़ पहुंचेंगे। जहां कुपोषण के शिकार बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। सुबह 11.15 बजे चोराखाडी़ से रवाना होकर जिला अस्पताल बारां मंे 12.30 बजे पहुंचकर कुपोषण के शिकार भर्ती बच्चों एवं अन्य मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी लेंगे। दोपहर 1.00 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 8 बजे बारां जिले की सीमा पलायथा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निज़ामुद्दीन खान, पूर्व सार्वजनिक निर्माण मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख रामचरण मीणा, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, अंता ब्लॉक अध्यक्ष देवीशंकर मालव आदि उनका स्वागत करेंगे।

प्रशिक्षणनिरस्त

बारां| डाइटकी ओर से शिक्षकों का 22 से 26 सितंबर को होने वाला पर्यावरण एवं भू-संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम अपरिहार्य कारण से निरस्त कर दिया। जिला मंत्री जगदीश मालवीय ने बताया कि संभाग संगठन गजेंद्र मालवीय, विभाग संगठन मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष रामकिशन नागर के नेतृत्व में डाइट कार्यवाहक प्रधानाचार्य से चर्चा कर बताया कि इस अवधि में जिला शैक्षिक अधिवेशन होने से प्रशिक्षण में शिक्षकों का भाग लेना संभव नहीं है। प्रतिनिधि मंडल के विचारों से सहमति जताते हुए प्राचार्य लालचंद नागर ने प्रशिक्षण को आगामी तिथि तक निरस्त कर दिया है। अध्यक्ष ललित नागर, मंत्री प्रदीपसिंह तंवर, जिला सभाध्यक्ष नरेंद्र मालवीय आदि मौजूद थे।

भामाशाहशिविर आज से

किशनगंज| गरडापंचायत मुख्यालय पर चार दिवसीय शिविर का आयोजन सोमवार से किया जाएगा। विकास अधिकारी दिवाकर मीणा ने बताया की िशविर में आधार कार्ड, महिलाओं के बैंक खातों के साथ-साथ भामाशाह में भी नामाकंन किया जाएगा। सचिव लवकुमार टेलर ने बताया की शिविर को लेकर पंचायत की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली है। यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए पंचायत की ओर से छाया-पानी के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे।

किसानसंघ की बैठक आज

िकशनगंज|