- Hindi News
- नृत्य, कव्वाली, युगल नृत्य, कॉमेडी प्रतियोगिताएं हुईं
नृत्य, कव्वाली, युगल नृत्य, कॉमेडी प्रतियोगिताएं हुईं
श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल महिला जागृति संगठन की ओर से रविवार को महिला सभा हुई। इसमें संगठन संस्थापिका मंजू गर्ग अध्यक्षा शशि गर्ग की अगुवाई में कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रसेन महाराज गणेश वंदना के साथ किया गया। समाज की महिलाओं ने नृत्य, कव्वाली, दोहावली, भाषण, युगल नृत्य, काॅमेडी की प्रस्तुति दी। सासू लड लड मत बिटटू मेरा है..., ये हरे कांच की चूडियां..., पनघट में कान्हा मुझे छेड़े.. सुन साहिबा सुन.. आदि गानों पर महिलाओं ने प्रस्तुति दी। महिला सभा में ही कन्या भ्रूण हत्या, झूठन छोड़ो, भ्रष्टाचार, गाय गौरी गंगा बचाओ, मां आदि विषयों पर विचार प्रकट किए। महिहला संगठन की ओर से पारितोषिक दिए गए। संगठन महामंत्री मधु गोयनका उपाध्यक्ष रेखा गर्ग ने बताया कि सब्जीमंडी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता गर्ग, मीना गर्ग द्वितीय स्थान श्वेता अग्रवाल पूजा अग्रवाल ने प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष गर्ग सचिव रेखा गर्ग ने बताया कि सोमवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता नृत्य प्रतियोगिता सवाल जवाब आपके का आयोजन होगा। कार्यक्रम में नीतू गुप्ता, राजेश मंगल, पिंकी जैन, शकुंतला गुप्ता, आशा गोयल, मैना बंसल आदि मौजूद थी।
अग्रसेनमहोत्सव का हुआ आगाज
नाहरगढ़. कस्बेमें अग्रवाल समाज के सहयोग से अग्रवाल नवयुवक मंडल महिला मंडल के तत्वाधान में रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में पांच दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
आयोजन समिति नवयुवक मंडल के संरक्षक मनोज जिंदल, अध्यक्ष अश्विनी गर्ग, उपाध्यक्ष शीतल बंसल, कोषाध्यक्ष देवकीनंदन सिंघल, महामंत्री नितेश गोयल, मंत्री गौरव जैन, सहमंत्री मनोज मंगल, महिला मंडल अध्यक्ष लाड़ गर्ग ने बताया कि सुबह समाज अध्यक्ष नंदकिशोर गोयल के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया। इस दौरान समाज के संरक्षक मदनमोहन गर्ग, भुवनेश गर्ग आदि मौजूद थे। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान, ड्राईंग-कलर, गेंद फेंको, होट सीट, मेजिक बॉल, रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। सदस्य आलोक जिन्दल, भुवनेश गोयल, अनिल मंगल, अरूण मंगल बताया कि 25 सितंबर तक दिन में रात्रि में विभिन्न प्रतियोगिताएं, धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को अग्रसेन जयन्ती पर सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा। अग्रवाल समाज के कोषाध्यक्ष राधेश्याम