पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी की होगी निकासी, प्लांट पर होगा कचरे का निस्तारण

पानी की होगी निकासी, प्लांट पर होगा कचरे का निस्तारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरको सुंदर और गंदगीमुक्त बनाने के लिए स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत नगर परिषद की ओर से अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शहर से निकलने वाले कचरे का नियाणा स्थित नवनिर्मित प्लांट पर निस्तारण किया जाएगा। वहीं कॉलोनियों में भरे पानी की निकासी डीजल पंप लगाकर की जाएगी।

शहर में सफाई व्यवस्था नगर परिषद के लिए चुनौती बनी हुई है। अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के दावों के बावजूद आमजन को गंदगी के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार से प्रदेशभर में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह प्रारंभ किया गया है। इसके तहत नगर परिषद ने भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान शुरू गया है। शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के लिए नगर परिषद के 265 सफाई कर्मचारियों को पाबंद किया गया है। वहीं इनकी निगरानी के लिए जमादारों को जिम्मेदारी दी गई है। शहर से निकलने वाले कचरे का निस्तारण करने के लिए पांच ट्रैक्टर, दो जेसीबी एक ट्रक को लगाया गया है। सफाई इंस्पेक्टर हैल्थ मैनेजर का पद रिक्त होने से नगर परिषद को परेशानी हो रही है। ऐसे में अन्य कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर परिषद की ओर से चार कदम उठाए गए हैं।

स्वच्छतापर रहेगा जोर

नगरपरिषद आयुक्त बीएस शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। लोगों से निर्धारित स्थान पर कचरा डालने और पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की जा रही है। वहीं कचरा निस्तारण साइट को बुधवार से शुरू कर दिया जाएगा। जमादार सफाई इंस्पेक्टर के पद रिक्त हैं। ऐसे में अन्य कर्मचारियों को अभियान के तहत मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। स्वयं भी अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

>1. साइटपर होगा कचरे का निस्तारण

शहरसे निकलने वाले कचरे के व्यवस्थित निस्तारण को लेकर आरयूआईडीपी ने नियाणा में एक करोड़ दस लाख रुपए की लागत से कचरा निस्तारण साइट बनवाई थी। इसे नगर परिषद को हस्तांतरित भी कर दिया गया था, लेकिन साइट का उपयोग नहीं किया जा रहा था। शहर से निकलने वाले कचरे को शाहाबाद रोड पर खुले में फेंका जा रहा था। अब नगर परिषद की ओर से बुधवार से कचरा निस्तारण साइट पर कचरे का निस्तारण किया जाएगा।

>2.बनेंगी नालियां, होगी सफाई

शहरमें विभिन्न कॉलोनियों में नालियां कचरे से अटी हुई हैं। खाली प्लॉटों में भरा