- Hindi News
- यूरिया के लिए किसानों ने प्रदर्शन कर लगाया जाम, कालाबाजारी का आरोप
यूरिया के लिए किसानों ने प्रदर्शन कर लगाया जाम, कालाबाजारी का आरोप
शहरसहित जिले के गांव कस्बों के वितरण केंद्रों पर यूरिया की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी शहर के विभिन्न निजी सहकारी वितरण केंद्रों पर किसान यूरिया के लिए चक्कर लगाते रहे। किसानों ने कालाबाजारी का भी आरोप लगाया है।
अटरू रोड पर मंगलवार सुबह सहकारी समिति कार्यालय पहुंचे किसानों को जब बताया गया कि समिति के पास यूरिया का स्टॉक खत्म हो गया है, तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने नेशनल हाइवे-90 पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। इसकी पाकर कोतवाली सीआई कालूराम वर्मा मय जाब्ते पहुंचे और जाम कर रहे किसानों को समझाया। आधे घंटे तक समझाइश का दौर चलता रहा। किसानों ने सुबह 9 बजे जाम किया था। किसान यूरिया दिए जाने की मांग पर अड़े रहे और समिति परिसर में ही डटे रहे। इसी बीच समिति के मैनेजर भी वहां आए और किसानों को आश्वस्त किया कि रैक आने वाली है। इसमें भरपूर खाद आएगी। उन्हें बुधवार से इसका वितरण किया जाएगा। वहीं शाहाबाद रोड पर भी सुबह 9 बजे से ही एक खाद की निजी दुकान पर भीड़ लगी रही। इससे एक तरफ का यातायात प्रभावित हुआ। इतना ही नहीं किसानों को दोपहर बाद तक इस दुकान पर खाद नहीं मिल पाई। काफी देर तक किसान लाइन में लगे रहे।
जिलेमें कई स्थानों पर नहीं मिला यूरिया
जिलेके किशनगंज, अंता, सीसवाली, कवाई, बोहत, देवरी कस्बों में मंगलवार को यूरिया खत्म हो गया। इससे किसानों को वितरण केंद्रों से निराश लौटना पड़ा। किसानों ने बताया कि उन्हें पर्याप्त खाद नहीं नहीं दी जा रही। किसान पिछले एक पखवाड़े से परेशान हो रहे हैं।
केलवाड़ा. कस्बे के थाना परिसर में खाद लेने के लिए लगी महिला-पुरुषों की कतारें।
बारां. को-ऑपरेटिव मार्केंटिंग सोसायटी पर खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने जाम लगा दिया।
बारां. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटाया।