पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 65 करोड़ से खत्म होगी खारे और दूषित पानी की समस्या

65 करोड़ से खत्म होगी खारे और दूषित पानी की समस्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाल ये भी..क्या ऐसे मकड़जालों पर अंकुश लगेगा

बारां| शहरमें खारे दूषित पानी की समस्या के निराकरण के लिए 65 करोड़ रुपए की लागत से कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए अमृत स्मार्ट सिटी योजना के तहत डीपीआर बनाने का कार्य हो रहा है।

शहर में पानी पहुंचाने के लिए 31 करोड़ रुपए की लागत से संबंधित पेयजल योजना पर कार्य किया गया है। इसके तहत हीकड़ दह पर पंपहाउस बनाने के साथ पाठेड़ा में वाटर फिल्टर प्लांट तैयार किया गया है। साथ ही अटरू रोड फिल्टर प्लांट पर टंकी, न्यू सिविल लाइन आदि टंकियां बनाने के साथ लाइनें बिछाई गई हैं। इसके अलावा तेल फैक्ट्री क्षेत्र, मांगरोल रोड सहित नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किए 11 गांवों में ट्यूबवैल से पानी की सप्लाई होती है।

पुरानी बारां सहित खाती कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी आदि क्षेत्रों में भी नाली से होकर डिस्ट्रीब्यूटरी लाइनें गुजर रही हैं। इसके चलते घरों में दूषित पानी पहुंचने की समस्या रहती है। समस्या के निराकरण के लिए अमृत सिटी योजना के तहत डीपीआर तैयार की जा रही है।

काम को लेकर हुई चर्चा

पेयजलसप्लाई के लिए बन रही नई योजना की डीपीआर कंपनी कर रही है। कंपनी के इंजीनियरों ने नगर परिषद आयुक्त से मिलकर योजना पर चर्चा की। इंजीनियर वीके चतुर्वेदी ने बताया कि पिछली योजना में शहर में डिस्ट्रीब्यूरी लाइनें, नगर परिषद में शामिल 11 गांव छूट गए थे। बारां मेंं पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचने लगा है। अब इसकी सप्लाई के समुचित प्रबंध किए जाएंगे।

सप्लाईमें ये होंगे काम

{शहरमें दिक्कत वाले स्थानों पर नई राइजनिंग लाइन बिछेगी

{शहर में कई जगह बिछाई जाएंगी डिस्ट्रीब्यूटरी लाइनें।

{जिले में नई टंकियों का निर्माण कराकर राहत दी जाएगी।

{अटरू रोड फिल्टर प्लांट का रिनोवेशन होगा।

^अमृत सिटी योजना में करीब 65 करोड़ रुपए की लागत से डीपीआर तैयार हो रही है। इसमें लाइनें बिछाने के साथ टंकी बनाने और अटरू रोड फिल्टर प्लांटर के नवीनीकरण आदि कार्य होंगे। इससे पानी सप्लाई से संबंधित समस्या खत्म हो जाएंगी। गिर्राजप्रसाद गोयल, एईएन, जलदाय विभाग

बारां. नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप में मोटर लगाकर डाली गई पाइप लाइनें।

खबरें और भी हैं...