पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाइवे पर अपनी सहूलियत के लिए बनाए मनमाने कट

हाइवे पर अपनी सहूलियत के लिए बनाए मनमाने कट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोरलेन

तलावड़ा रोड

दुर्जनपुरा

जिलेसे गुजर रहे नेशनल हाइवे-27 नेशनल हाइवे 90 पर लोगों ने आवाजाही के लिए अवैध रूप से रास्ते बना लिए हैं। वहीं डिवाइडरों को क्षतिग्रस्त कर आवाजाही की जा रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

एनएचएआई ऐसे मामलों को चिंहित कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगी।एनएचएआई (नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) ने मंगलवार को प्रदेश स्तर पर आयोजित बैठक में अवैध रूप से रास्तों निकालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया है। गुरुवार को भास्कर टीम ने नेशनल हाइवे-27 बारां बाईपास पर करीब तीन किमी तक स्थिति देखी। यहां करीब 20 स्थानों पर साइडों से अवैध रास्ते डिवाइडर तोड़कर कट बना रखे हैं। इनसे होकर वाहन चालक मनमाने तरीके से आवाजाही करते रहते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अटरू के लिए जाने वाले रास्ते पर डिवाइडर पार कर आवाजाही रोकने के लिए खाई भी बनाई गई।

इसके बावजूद वाहन चालकों ने मिट्टी डालकर फिर से रास्ता बना लिया है। बाईपास से तलावड़ा जाने वाले लोग भी डिवाइडर पार करते हैं। दुर्जनपुरा के लिए कच्चा रास्ता बना लिया है। वहीं दूसरी तरफ जाने के लिए डिवाइडर पार किया जा रहा है। अटरू रोड की तरफ जाने के लिए भी चार स्थानों पर डिवाइडर को क्षतिग्रस्त कर रखा है।

बेबसी:नहीं होती कार्रवाई

हाइवेकी साइडों में अवैध रूप से बनाए रास्तों डिवाइडरों में कट लगाने पर जिम्मेदारों की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते यह चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। हाइवे के किनारे पर अवैध रूप से बने होटल ढाबोंं पर ठहरने के लिए ट्रक, बस जीप भी सड़क पर खड़ी की जा रही है। इनसे भी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

लापरवाही: बेशकीमती भूमि से नहीं हटा पा रहे कब्जे

जिलेसे गुजर रहे नेशनल हाइवे की साइडों में खाली पड़ी बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमी काबिज हो गए हैं। मुख्य मार्ग पर ही यह हालत होने के बावजूद कब्जों को हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। खुशियारा के पास मकान बना लिया है। वहीं शाहाबाद बाईपास हाइवे किनारे की भूमि पर कब्जा कर कच्चे-पक्के निर्माण करा लिए गए हैं। सब कुछ देखकर भी प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी अनजान बने हुए हैं।

शिकार: 5 मरे, 22 घायल

जिलेमें नेशनल हाइवे-27, झालावाड़ मेगा हाइवे नेशनल हाइवे-90 पर बीते एक महीने में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जनों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 22 जने घायल हुए हैं। इनमें से नेशनल हाइवे-27 पर दो जनों की मौत हुई है। वहीं 18 जने घायल हुए हैं। इसके अलावा हाइवे पर मवेशियों और वन्यजीवों की दुर्घटना में आए दिन मृत्यु हो रही है।

खबरें और भी हैं...