पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वागत में अतिथियों को 100 पौधे भेंट

स्वागत में अतिथियों को 100 पौधे भेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विनायकनगर झालावाड़ रोड पर प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा कैलाश चौधरी के बारां आगमन पर अपनापन सेवा संस्थान ने सौ पौधे सौंपते हुए उनका स्वागत किया।

संस्थान के अध्यक्ष शंभूदयाल नागर एवं महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने बताया कि संस्थान ने स्वागत का तरीका बदलते हुए गेट लगाकर सौ पौधे अतिथियों को भेंट किए। पौधों को अतिथियों ने संस्थान को सौंपते हुए लोगों को वितरित किए।

उपाध्यक्ष प्रवीण सिसोदिया ने बताया कि संस्थान आगामी समय में दस हजार पौधे लगाएगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रितेश चौधरी, बिरधीलाल सिसोदिया, प्रीतम सिसोदिया, योगेश राठी, अशोक, पुष्पा नागर, भूली गोस्वामी, ममता बैरवा, गायत्री नागर, सुशीला वैष्णव, विनोदी बाई आदि शामिल थे।

बारां. झालावाड़ रोड स्थित विनायक नगर में विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रभारी मंत्री अन्य का पौधे देकर स्वागत करते अपनापन सेवा संस्थान के सदस्य।

खबरें और भी हैं...