जल स्वावलंबन पर सहयोग के लिए बैठक आज
बारां| मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान के तहत सीएसआर, एनजीओ एवं मीडिया कर्मी आदि के सहयोग पर चर्चा के लिए शुक्रवार सुबह मिनी सचिवालय में बैठक होगी।
कलेक्टर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पूर्व में जिन संस्थाओं या व्यक्तियों ने अभियान में सहयोग हेतु अपनी सहमति दी है, उनसे वे कार्य प्रारंभ करने या सहयोग प्रदान करने पर चर्चा की जाएगी। अभियान के तहत विभिन्न संस्थाओं एवं मीडिया कर्मियों ने कार्यों का चयन कर सहयोग की सहमति प्रदान की थी।