पूर्व विधायक मेघवाल के जिलाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
बारां| राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बारां जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल को नियुक्त किया है। जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलने पर कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व निजामुद्दीन खान जिलाध्यक्ष थे। पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर पार्षद योगेंद्र मेहता के नेतृत्व में प्रताप चौक पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई।
अटरू.कस्बेसहित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर हर्ष व्यक्त किया है। ब्लॉक क्षेत्र सहित कस्बे के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। मेघवाल के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी में मजबूती कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा।
अंता.पूर्वविधायक पानाचंद मेघवाल के बारां कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर अंता क्षेत्र के कांग्रेसियों में उत्साह है। मेघवाल के जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही कांग्रेसियों की ओर से आतिशबाजी की गई।
कवाई.कांग्रेसपार्टी के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल को पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कस्बे के मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी एवं आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम पांच बजे मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।
बारां. पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर खुशी जताते कार्यकर्ता।