बैठक में 15 प्रकरणों पर हुई सुनवाई
बारां| जिलास्तरीय एवं जन अभियोग निराकरण समिति (सर्तकता) की बैठक कलेक्टर एसपी सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। इसमें 15 परिवादों पर सुनवाई की गई। समिति ने 4 प्रकरणों को सर्वसम्मति से निस्तारित किया गया। साथ ही 11 प्रकरणों को लंबित रखा गया। बैठक में 2 प्रकरण मौके पर ही दर्ज किए गए।