नर्सिंगकर्मियों पर हमले की निंदा
बारां| नर्सेजएसोशिएशन (एकीकृत) ने जयपुर में पदाधिकारियों से मारपीट की निंदा की है। नर्सिंगकर्मियों के अनुसार जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र राणा, प्रदेश पर्यवेक्षक भूपेंद्र धाकड़, जयपुर जिलाध्यक्ष संजीव यादव के साथ कुछ ठेके के वार्ड ब्वॉय एवं उनके साथियों ने मारपीट कर दी। मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की गई।