प्रतिनियुक्ति के मामले में हुई चर्चा
बारां| राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील जिला शाखा की ओर से बैठक कर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति रद्द कर अपने मूल स्थान पर भेजने के बारे में चर्चा की। इसमें स्कूलों में हो रही शिक्षण अव्यवस्थाओं से निजात पाया जा सके। अगर समय रहते कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त नहीं की तो संगठन की ओर से आगामी समय संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा। संघ के जिला मंत्री ईश्वरलाल यादव ने बताया कि आगामी समय में वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिनियुक्ति पर लगे कर्मचारियों को अपने मूल स्थान पर भेजा जाए, जिससे छात्रों की पढ़ाई समय पर पूरी हो सके। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष श्याम गौतम, कोषाध्यक्ष कैलाशनारायण सगर, सभाध्यक्ष चरतराम मीणा, जिला महिला मंत्री अनीता शर्मा, चुन्नीलाल, अमित चौपदार, प्रदीप शाक्यवाल, कमल यादव आदि मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष चरतराम मीणा ने किया।