जांच की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
बारां| कोटाकांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ फरियादिया की ओर से जांच की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बाबूलाल गौड़ भावना गौड़ ने बताया कि देवेंद्र गौड़ की हत्या की गई है। कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ कोटा जिलाध्यक्ष दीपक त्यागी, राहुल मीणा, देवराज गोचर, केशव चौधरी, रोहित शर्मा, नरोत्तम सुमन आदि शामिल थे। दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर हाड़ौती में आंदोलन की चेतावनी दी है।