21 कनेक्शनों को पीडीसी कर मीटर एवं सर्विस लाइन उतारी
बारां| कनिष्ठअभियंता दीपक राठौर के सानिध्य में गठित डीसी टीम ने शहर में बकाया राशि वाले उपभाेक्ताओं के कनेक्शन काटे। राठौर ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल की राशि पांच हजार रुपए से अधिक है, उनके कनेक्शन काटे गए। डीसी टीम में बृजेश गौतम, मोहित नागर, नीरज मीणा, ओमप्रकाश वर्मा ने सोमवार मंगलवार को 21 कनेक्शनों को पीडीसी कर मीटर एवं सर्विस लाइन उतारी गई। इन उपभोक्ताओं पर निगम की 556624 रुपए की राशि बकाया चल रही है।
वसूलीअभियान: अटरू में पांच ट्रांसफार्मर जब्त किए
अटरू. जयपुरविद्युत वितरण निगम ने मंगलवार को वसूली अभियान के तहत बकायादारों पर कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर उतारे। कार्यवाहक सहायक अभियंता नितेश सिंह ने बताया कि वसूली अभियान के तहत बकायादार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए कासमपुरा, मोठपुर, पारलिया, मुसई गुजरान, कुंडी सहित सभी गांवों में 35 कनेक्शन घरेलू कृषि तथा 5 ट्रांसफार्मर उतारकर काटे गए। जिन पर लगभग निगम के 12 लाख 5 हजार रुपए राशि बकाया थी। कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता बड़ौरा कवाई भी साथ थे।
दोदिन में 21 कनेक्शन काटे
बारां. शहरमें बकाया राशि के चलते बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। जिन उपभोक्ताओं के बिल की राशि पांच हजार से अधिक है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जेईएन दीपक राठौर ने बताया कि गठित टीम ने सोमवार मंगलवार को कार्रवाई करते हुए शहर में 21 बिजली बिल के बकायादारों के कनेक्शन काट दिए गए। शेष| पेज 15 पर
अटरू. क्षेत्र में बकायादारों के ट्रांसफार्मर जब्त करते बिजली निगम के कर्मचारी।