पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई जिंसों की आवक से बारां मंडी हो रही गुलजार

नई जिंसों की आवक से बारां मंडी हो रही गुलजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें रबी सीजन की कटाई में तेजी आने के बाद अब नई जिंसों की आवक से बारां मंडी गुलजार हो रही है। मंगलवार को नए चने की दस्तक हुई। इससे मंडी व्यापारियों में उत्साह का संचार हो गया। सुबह जब मंडी का कामकाज शुरू हुआ तो शाहाबाद के सुखलाल खिरिया 15 बोरी नए चने लेकर पहुंचे।

नए चने की आवक होने से मंडी व्यापारियों ने चने की नीलामी बोली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नए चने की पहले दिन बोली 4451 रुपए प्रति क्विंटल रही। मंडी में मनोज एग्रो इंडस्ट्रीज के इंद्रप्रसाद मथुरालाल ने इसकी खरीद की। मंडी संचालक विमल बंसल ने बताया कि नई जिंसों की आवक होने से मंडी में कारोबार में तेजी आई है। हालांकि अभी आवक कम है, लेकिन कटाई में अब तेजी आने से आगामी दिनों में जिंसों की भरपूर आवक होने की संभावना है।

मंडी में नई जिंसों की आवक भी होगी, तैयारियों में जुटे व्यापारी

मंडीमें नए चने की आवक होने के बाद नीलामी में मंडी व्यापारी राधेश्याम पाटील, सुनील अग्रवाल, विमल बंसल, राजेंद्र जैन, महेश मेहता अन्य व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापारियों ने बताया कि जनवरी महीने में ही नए गेहूं की आवक होने, फरवरी में धनिया और चने की आवक होने से अब मंडी में जल्द ही अन्य जिंसों की आवक भी शुरू होगी।

मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है नए लहसुन की आवक

लहसुनव्यापारी नरेंद्रसिंह केदाहेड़ी ने बताया कि मार्च महीने के पहले सप्ताह में नए लहसुन की आवक शुरू हो सकती है। अभी लहसुन की फसल तैयार होने में करीब 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि लहसुन की आवक शुरू होने के बाद ही लहसुन की मंडी में हलचल तेज होगी। वर्तमान में नाम मात्र की आवक होने से कामकाज धीमा चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नए प्याज की आवक भी शुरू होने की संभावना है।

कटाईशुरू, किसान हुए व्यस्त

जिलेमें रबी सीजन की धनिया, सरसों, गेहूं, चने अन्य फसलों की कटाई शुरू होने से जहां मंडी में रौनक रही है तो वहीं खेतों में किसान परिवार मजदूर भी व्यस्त हो गए हैं। जिले में जल्दी बोई गई फसलों के अलावा बाद में बोई गई फसलें भी कटाई की स्थिति में गई है।

बारां. कृिष उपज मंडी में मंगलवार को नए चने की आवक होने पर नीलामी में शामिल व्यापारी।

खबरें और भी हैं...