पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स से भेदभाव का आरोप, महिला कांग्रेस ने ईरानी का पुतला फूंका

स्टूडेंट्स से भेदभाव का आरोप, महिला कांग्रेस ने ईरानी का पुतला फूंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| महिलाकांग्रेस की नगर इकाई की ओर से मंगलवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला जलाकर राजकीय कन्या महाविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष एवं पार्षद रितु जैन की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने अस्पताल रोड पर रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन स्थल पर महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष रितु जैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में जाति एवं संप्रदाय के नाम पर विद्यार्थियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। साथ ही देशभर के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं पर दमन की कार्रवाई की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान रश्मि, कृष्णा, पूनम, शिवानी, दिक्षा, शिमला, आरती, रचना, कविता, शिला, रिंकेश मीणा, धनकुमार, अमन, अमृतपाल, हंसराज, रोहित नागर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

बारां. गर्ल्स पीजी कॉलेज के सामने मानव संसाधन मंत्री का पुतला फूंकते विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...