पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोचिंग छात्र के साथ मारपीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| नाकोड़ाकॉलोनी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान से मंगलवार को पढ़ कर लौट रहे छात्र के साथ तीन जनों ने धारदार हथियार से मारपीट कर दी।

इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई दी गई है। हैड कांस्टेबल नरेंद्र सिंंह ने बताया कि मंगलवार को बाबजी नगर निवासी लोकेश नागर (11वीं क्लास) मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे कोचिंग से पढ़ कर घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ठाकुर बाबा चबूतरे के पास हिमांशु दुबे पुत्र सत्यनारायण दुबे ने अन्य दो जनों के साथ लोकेश के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर दी।

इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। वहां मौजूद सौरभ शर्मा समेत अन्य लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...