वृद्धजन वाचनालय का शुभारंभ 12 को
बारां| वृद्धजनवाचनालय का शुभारंभ 12 फरवरी को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति प्रेमशंकर सांखला होंगे। विशिष्ट अतिथि उपसभापति कमल राठौर आयुक्त भगवान स्वरूप शर्मा होंगे। जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता मंत्री हरनारायण सोनी ने बताया कि द्वारकालाल गुप्ता, हेमराज बंसल, प्रद्युम्न वर्मा, लोकेश मृदूल, बाबू बंजारा, अश्विनी त्रिपाठी, कौषल तिवारी, छीतरलाल पांचाल, जगदीश जलजला आदि कवियों की गोष्ठी का आयोजन भी होगा। गोष्ठी प्रभारी सुरेश भार्गव सह प्रभारी भैरूलाल भास्कर रहेंगे। सभी पेंशनर्स आयोजन में भाग लेंगे।