साधारण सभा की बैठक 15 को
बारां| जिलापरिषद बारां की साधारण सभा की बैठक 15 फरवरी को सुबह 11.30 बजे मिनी सचिवालय के सभागार में होगी। बैठक में गत बैठक की कार्रवाई का पठन एवं अनुमोदन, पेयजल आपूर्ति पर चर्चा, मौसमी बीमारियाें, जिले की सड़कों के सुदृढ़ीकरण, बिजली व्यवस्था, जल स्वावलंबन, एसएफसी योजना में पंचायत समितियों से प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन पर चर्चा की जाएगी।