पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारी कर्मचारी आज करेंगे श्रमदान

अधिकारी-कर्मचारी आज करेंगे श्रमदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान के तहत बारां उपखंड के अधिकारी-कर्मचारी थामली ग्राम पंचायत के आंकेड़ी में शनिवार को श्रमदान करेंगे। उपखंड अधिकारी कानाराम ने बताया कि अभियान के तहत यहां तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है, जिसमें उपखंड के अधिकारी-कर्मचारी श्रमदान करेंगे। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को उनके अधीनस्थ स्टाफ के साथ श्रमदान के लिए उपस्थित होने को कहा है। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रमदान का कार्यक्रम रखा गया है। गौरतलब है कि प्रत्येक शनिवार को सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से जल स्वावलंबन अभियान के तहत 2 घंटे श्रमदान का निर्णय लिया गया है।

खबरें और भी हैं...