भाजपा देहात मंडल की आज होंगी बैठकें
बारां| भारतीयजनता पार्टी देहात मंडल की बैठक शनिवार को दोपहर एक बजे सांसद कार्यालय में होगी। इसकी मंडल अध्यक्ष अमरदीपसिंह अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान पूर्व सांसद रघुवीरसिंह कौशल के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले रक्तदान शिविर के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें मंडल के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक को देहात प्रभारी प्रेमनारायण सोनी भी संबोधित करेंगे।
किशनगंज/नाहरगढ़.भाजपामंडल की बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष दुर्गाशंकर नागर की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे भारत माता काॅलेज में होगी। मंडल महामंत्री मुकेश गुरदिया देवेंद्र सिंघल ने बताया कि बैठक में पूर्व मंत्री रघुवीर सिंह कौशल के जन्मदिन पर होने वाले रक्तदान शिविर, जल स्वावलंबन योजना संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक को जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार, विधायक ललित मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मजीद मलिक, मंडल प्रभारी राधेश्याम सिसोदीया संबोधित करेंगे। बैठक में मंडल के मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
मांगरोल.भाजपादेहात मंडल की बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष शिवचरण मीणा की अध्यक्षता में चौरसिया मेरिज हाॅल में दोपहर दो बजे होगी। भाजपा नेता रामबिलास मीणा ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मीणा सहित कई जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में पूर्व सांसद एवं मंत्री रघुवीरसिंह कौशल के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
शाहाबाद.भारतीयजनता पार्टी की मंडल बैठक शनिवार सुबह 11 बजे मां शारदा बाल विद्यालय में होगी। भाजपा मंडल के महामंत्री राजेंद्र सिंह तौमर ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना स्वर्गीय रघुवीर सिंह कौशल की पुण्यतिथ पर लगने वाले रक्तदान शिविर पर चर्चा की जाएगी।