पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर: घर से ही पानी सहेजने की शुरुआत करें

शिविर: घर से ही पानी सहेजने की शुरुआत करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| गर्ल्सपीजी कॉलेज में रासेयो की दोनों इकाइयों के तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय शिविर लगाया गया।

इसमें जल एवं भू संरक्षण विभाग के जेईएन गिरधारी शर्मा ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत पानी संचय करने के विभिन्न उपाय बताए। ड्रिप सिंचाई करने के तरीके बताए। उन्होंने फसल चक्र अपनाकर फसलों को रोगमुक्त करने और बारिश के पानी को संग्रहित करने पर जोर दिया। घरेलू काम में आने वाले पानी के व्यर्थ बहने पर रोक लगाने के लिए महिलाओं से जागरूक होने की अपील की। जल संरक्षण के लिए सरकार के स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी छात्राओं को दी। इस मौके पर छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। प्राचार्य डॉ. मुरलिया शर्मा ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम अधिकारी सुनीला जैन, महेंद्रसिंह मीणा ने आभार जताया।

खबरें और भी हैं...